फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
hapur news
घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। नगर में एक घर में किशोरी को अकेला पाकर घर में घुसे युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया, पीड़ित परिवार द्वारा शिकायत करने पर आरोपी के परिजनों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के पिता ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी युवक समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
गढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें बताया कि 23 फरवरी को उसकी नाबालिग बेटी घर में काम कर रही थी, इसी दौरान नगर का ही रहने वाला युवक नरेश घर में घुस गया और किशोरी को अकेला देख छेड़खानी करने लगा। इतना ही नहीं आरोपी ने मारपीट करते हुए उसके साथ दुष्कर्म करने का भी प्रयास किया, लेकिन शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग निकला। जिसके बाद घर पहुंचे परिजनों से पीड़िता ने आपबीती सुनाई। पीड़ित का कहना है जानकारी मिलने के बाद जब वह और उसके परिजन आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचे तो आरोपी व उसके परिजनों ने उनके साथ ही मारपीट करना शुरू कर दिया। वहीं जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। जिसके बाद पीड़िता के पिता ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी नरेश समेत उसके परिजनों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर शीलेश कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपी नरेश समेत मारपीट करने वाले परिजनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वहीं आरोपी नरेश को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed