{"_id":"60296e328ebc3ee9475407c6","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2137503147","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक के पास पड़ा मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक के पास पड़ा मिला युवक का शव
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक के पास पड़ा मिला युवक का शव
गढ़मुक्तेश्वर। रेलवे ट्रैक के पास एक युवक का शव पड़ा मिला। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुुलिस ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लाबख्शपुर निवासी भागमल ने बताया कि उसके चाचा का बेटा बब्लू (32) पुत्र शिवलाल रविवार की सुबह घर से निकला था। लेकिन वह दोपहर तक भी घर नहीं लौटा। करीब दो बजे रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा मिला। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव के आसपास और रेलवे ट्रेक पर छानबीन की, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हो सकी। पुलिस ने परिजनों को सांत्वना देते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ब्रजघाट चौकी इंचार्ज सत्यपाल सिंह ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद