{"_id":"6016fa9c8ebc3e5696099944","slug":"hapur-news-garh-news-gbd212937940","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर पुलिस अलर्ट, किसानों की हो रही चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर पुलिस अलर्ट, किसानों की हो रही चेकिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर पुलिस अलर्ट, किसानों की हो रही चेकिंग
गढ़मुक्तेश्वर। गाजीपुर बॉर्डर जा रहे किसानों को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सीओ समेत पुलिसकर्मी हाईवे पर नजर रखे हुए हैं। वहीं आरआरएफ की टुकड़ी भी ब्रजघाट गंगा पुल के पास तैनात की गई है।
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रवक्ता के आह्वान पर गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहा किसान आंदोलन एक बार फिर तेज हो उठा है। वेस्टर्न यूपी समेत उत्तराखंड के किसानों का दिल्ली बॉर्डर की तरफ आगमन भी बढ़ गया है। जिसे लेकर शासन और उच्चाधिकारियों के निर्देश पर गढ़ क्षेत्र में अमरोहा और हापुड़ जनपद के बॉर्डर ब्रजघाट गंगा पुल पर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैदी बरत रहा है। वहीं आरआरएफ की तैनाती हाईवे पर की गई है। रविवार को सीओ पवन कुमार, कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार और ब्रजघाट चौकी इंचार्ज सत्यपाल सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी नेशनल हाईवे पर पूरी तरह अलर्ट रहे। अमरोहा जनपद की तरफ से आ रहे किसानों के वाहनों की सघनता से चेकिंग और नाम-पते नोट करने के बाद ही उन्हें आगे के लिए जाने दिया जा रहा है।
सीओ पवन कुमार का कहना है कि दिल्ली आंदोलन में शामिल होने जा रहे किसानों समेत अन्य लोगों की गहनता से जांच की जा रही है। वहीं सभी से किसी भी तरह का हंगामा न करने का आह्वान भी किया जा रहा है। संवाद