फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

युवक ने किशोर पर झोंके फायर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
hapur news
युवक ने किशोर पर झोंके फायर
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पड़ोसी गांव निवासी युवक पर उसके 15 वर्षीय बेटे पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। महिला ने आरोपी को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव भरना निवासी महिला शशि ने बुधवार की देर शाम थाने में तहरीर दी है। जिसमें बताया कि बुधवार की शाम करीब छह बजे उसका 15 वर्षीय बेटा मोहित घर में ही था। इसी दौरान पड़ोस के गांव में रहने वाला एक युवक उसके घर के मुख्य दरवाजे पर पहुंचा, जिसने घर पर पहुंचते ही गाली-गलौच शुरू कर दी। इतना ही नहीं आरोपी ने उसके बेटे मोहित पर तीन फायर झोंक दिए, जिसे देखकर मोहित ने अपना बचाव किया। आस पड़ोस के लोगों को आता देखकर आरोपी वहां से भाग निकला। महिला का कहना है कि यदि उसका बेटे के शोर मचाने पर आसपास के लोग न पहुंचते, तो आरोपी उसके बेटे की हत्या कर सकता था। गांव में फायर होने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। वहीं पीड़ित मोहित से भी जानकारी ली। महिला ने आरोपी को नामजद कर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। थानाध्यक्ष राहुल चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर आरोपी की तलाश की जा रही है। महिला के घर पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed