{"_id":"5fe38a998ebc3e3eb647fb86","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2107655175","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रजघाट बॉर्डर पर किसानों-पुलिस में नोकझोंक, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रजघाट बॉर्डर पर किसानों-पुलिस में नोकझोंक, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रजघाट बॉर्डर पर किसानों-पुलिस में नोकझोंक, हंगामा
गढ़मुक्तेश्वर। रामपुर में उत्तराखंड की तरफ से दिल्ली जा रहे किसानों को रोकने पर एसपी की कार तोड़ने और हंगामे के बाद जनपद का पुलिस-प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट हो गया। मंगलवार रात पुलिस-प्रशासन के उच्चाधिकारी समेत आरआरएफ की टीम हाईवे पर अलर्ट रही। देर रात किसानों को रोकने पर नोकझोंक और हंगामा हुआ। जिसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर किसानों को जाने दिया गया।
मंगलवार की दोपहर रामपुर में दिल्ली जा रहे किसानों से पुलिस की झड़प के बाद उत्तराखंड की तरफ से आ रहे किसानों ने एसपी रामपुर की कार क्षतिग्रस्त कर दी थी। वहीं हाईवे पर हंगामा भी किया। जिसे देखते हुए एसपी नीरज कुमार जादौन, एएसपी सर्वेश मिश्रा, एडीएम जयनाथ यादव, एसडीएम विजयवर्धन तोमर, सीओ पवन कुमार, इंस्पेक्टर मुकेश कुमार, चौकी प्रभारी सत्यपाल सिंह समेत आरआरएफ की टीम नेशनल हाईवे पर जनपद अमरोहा-हापुड़ बॉर्डर पर तैनात हो गई।
देर रात करीब एक बजे ट्रैक्टर-ट्रालियों से किसानों का काफिला ब्रजघाट क्षेत्र में नेशनल हाईवे पहुंचा। जहां पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों समेत यातायात पुलिस ने उन्हें रोक कर तलाशी लेना शुरू कर दिया। जिसे लेकर किसान भड़क उठे। उन्होंने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर हंगामा शुरू कर दिया, जिसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर किसानों के वाहनों के नंबर नोट कर उन्हें आगे के लिए रवाना कर दिया।
विज्ञापन
एसपी नीरज कुमार जादौन के निर्देश पर बुधवार को भी भारी पुलिस बल, आरआरएफ और यातायात पुलिस नेशनल हाईवे ब्रजघाट पर तैनात रहा। जिन्होंने दिन भर दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहनों की चेकिंग की।
एसडीएम विजयवर्धन तोमर का कहना है कि किसानों के हंगामे को देखते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उन्हें आगे के लिए रवाना कर दिया। वहीं हाईवे पर पूरी तरह सतर्कता बरती जा रही है। संवाद