{"_id":"5fde43e78ebc3e3f61126943","slug":"hapur-news-garh-news-gbd210551054","type":"story","status":"publish","title_hn":"परचून की दुकान से नकदी व सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परचून की दुकान से नकदी व सामान चोरी
विज्ञापन
परचून की दुकान से नकदी व सामान चोरी
गढ़मुक्तेश्वर। गांव गांवड़ी से परचून की दुकान के ताले तोड़कर चोरों ने हजारों की नकदी समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने घटना के संबंध में पुलिस को सूचना दी है।
ब्रजघाट चौकी क्षेत्र के गांव गांवड़ी निवासी थानचंद ने शनिवार को चौकी में सूचना दी है। जिसका कहना है कि वह गांव में अपने घर के बाहरी छोर पर बनी दुकान में परचून का सामान बेचने का काम करता है। पीड़ित का कहना है कि शुक्रवार रात वह दुकान बंद कर घर के अंदर कमरे में सो रहा था। देर रात चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर गल्ले में रखी करीब 15 हजार रुपये की नकदी समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। सुबह मामले की जानकारी हुई।
ब्रजघाट चौकी प्रभारी सत्यपाल सिंह का कहना है कि इस संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।