फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

किशोरी के अपहरण से भड़के ग्रामीणों ने थाने का किया घेराव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
hapur news
किशोरी के अपहरण से भड़के ग्रामीणों ने थाने का किया घेराव
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में दो युवकों ने एक किशोरी का तमंचे के बल पर अपहरण कर लिया। पुलिस द्वारा मामले में गलत धारा में मुकदमा दर्ज करने पर मंगलवार को परिजनों संग ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर हंगामा किया। परिजनों ने पुलिस पर किशोरी को बहका-फुसलाकर ले जाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज करने का आरोप लगाया। परिजनों ने किशोरी की जल्द बरामदगी की मांग उठाई। मामले में पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने सोमवार की देर रात थाने में तहरीर दी है। जिसमें उल्लेख किया है कि सोमवार की सुबह करीब 6 बजे उसकी 15 वर्षीय बेटी घर के बाहर झाडू़ लगा रही थी। इसी दौरान गांव के ही रहने वाले दीपक और गौरव उसके घर के बाहर आए। जिन्होंने तमंचे के बल पर उसकी बेटी का अपहरण कर लिया। बेटी को ले जाते देख उसने शोर मचाया तो आस-पड़ोस के लोग मौके पर एकत्र हो गए, लेकिन तब तक आरोपी बेटी का अपहरण कर ले जाने में कामयाब हो चुके थे। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने बीते अक्तूबर माह में भी उसके घर में घुसकर मारपीट कर जानलेवा हमला किया था। इस संबंध में बहादुरगढ़ थाने में रिपोर्ट भी दर्ज है। इस मामले में दोनों आरोपी फरार चल रहे हैं। बताया कि उक्त मामले में फैसले का दबाव बनाने के लिए ही आरोपियों ने उसकी बेटी का अपहरण किया है। पीड़ित ने दोनों आरोपियों को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में देर रात रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गलत धारा में रिपोर्ट दर्ज करने पर भड़का गुस्सा
- पीड़ित व्यक्ति और ग्राम प्रधान सुरेंद्र का कहना है कि किशोरी का अपहरण तमंचे के बल पर किया गया, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट में तमंचे के बल पर अपहरण न दर्शा कर केवल बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर इतिश्री कर ली। जिसकी जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश उत्पन्न हो गया। किशोरी के परिजन और दर्जनों ग्रामीण मंगलवार को एकत्र होकर बहादुरगढ़ थाने पहुंच गए। जिन्होंने सुसंगत धारा में रिपोर्ट दर्ज करने, बेटी की सकुशल बरामदगी और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
एसओ राजीव बालियान ने परिजनों और ग्रामीणों को समझाबुझा कर शांत किया। वहीं किशोरी की जल्द बरामदगी के आश्वासन पर ग्रामीण वापस लौट गए।
थानाध्यक्ष राजीव बलियान का कहना है कि किशोरी की सकुशल बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा कर अपहरण के आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed