फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

अंडरपास की मांग को लेकर धरना जारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
hapur news
अंडरपास की मांग को लेकर धरना जारी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गांव सिखैड़ा में अंडरपास की मांग को लेकर चल रहा किसानों का अनिश्चितकालीन धरना लगातार जारी है। जिसमें महिलाओं ने भी भाग लिया। मांग पूरी न होने और अधिकारियों के रवैये को लेकर किसानों में रोष बढ़ रहा है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव सिखैड़ा के किसान और ग्रामीण निर्माणाधीन हाईवे बाईपास पर उनके खेतों में आवागमन के लिए जंगल के पास अंडरपास बनवाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना दे रहे हैं। जो रविवार को 52वें दिन भी जारी रहा। लंबे समय से किसानों की लड़ाई जारी है, जिनके समर्थन में रविवार को गांव की महिलाएं भी धरना स्थल पर पहुंचकर शामिल हुईं। महिलाओं ने कहा कि यदि अंडरपास बनाए जाने की मांग जल्द नहीं मानी गई, तो महिलाएं दिवाली के त्योहार के बाद अधिकारियों के कार्यालयों में पहुंचकर उनका घेराव और उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगी। कहा कि किसान कामकाज, परिवारों और त्योहारों को छोड़कर शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांग मनवाने के लिए धरना-प्रदर्शन कर रहे है, लेकिन अधिकारी और शासन सुनवाई करने के लिए तैयार नहीं हैं, जो किसानों का खुला उत्पीड़न है।
विज्ञापन

इस मौके पर अब्दुल वाहिद, चांद खां, कामिल, डॉ. तनवीर, अमित, गफ्फार, राजपाल, वसीम, गुड्डी, मनीषा, सुशीला, प्रेमलता, भूरी, इमरान खान, फारुख समेत अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed