फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
hapur news
फंदे पर लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गांव बक्सर निवासी एक युवक की जनपद मेरठ के किला परीक्षितगढ़ में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर बिना कोई कार्रवाई किए शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव बक्सर निवासी युनूस(42 वर्ष) जनपद मेरठ के किला परीक्षितगढ़ में रहकर मजदूरी करता था। मंगलवार की रात युनूस की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युनूस का शव उसके कमरे की छत में लगे कुंदे पर फंदे पर लटका मिला। इसकी सूचना परिजनों को दी गई। सूचना मिलने के बाद बक्सर से परिजन किला परीक्षितगढ़ पहुंच गए। परिजनों के आग्रह पर किला परीक्षितगढ़ पुलिस ने पंचनामा भरकर बिना कोई कार्रवाई किए शव उनके सुपुर्द कर दिया। बुधवार को गमगीन माहौल में गांव के कब्रिस्तान में मृतक को सुपुर्दे खाक कर दिया गया। मृतक चार बच्चों का पिता था, कुछ समय पहले उसका अपनी पत्नी से विवाद होना भी बताया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed