{"_id":"5f96ff2e8ebc3e9bff7e1880","slug":"hapur-news-garh-news-gbd207741664","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान ने किया दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान ने किया दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम प्रधान ने किया दुष्कर्म का प्रयास
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में ग्राम प्रधान ने दंपती के साथ मारपीट और महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। ग्रामीण ने सीओ को तहरीर देकर प्रधान समेत पांच लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र एक गांव निवासी किसान ने सोमवार को सीओ पवन कुमार को तहरीर दी है। जिसमें बताया कि रविवार को वह अपनी पत्नी के साथ खेतों में काम कर रहे थे। इसी बीच चुनाव में वोट नहीं देने को लेकर रंजिश मानने वाले ग्राम प्रधान पांच लोगों के साथ पहुंचा और मारपीट शुरु कर दी। वहीं बीच बचाव करने आई उसकी पत्नी को भी मारपीट कर गन्ने के खेतों में खींच लिया और दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर आसपड़ोस के खेतों में काम कर रहे किसानों को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित ने सीओ को प्रधान समेत पांच लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सीओ पवन कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है, सच्चाई पाए जाने पर कार्रवाई भी की जाएगी। संवाद