{"_id":"5f6f809e8ebc3ec5f0430559","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2060948192","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालश्रम कर रहे बच्चों को कराया मुक्त, दिया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालश्रम कर रहे बच्चों को कराया मुक्त, दिया नोटिस
विज्ञापन
सिंभावली क्षेत्र में ढाबों पर छापा मारते बाल संरक्षण कल्याण विभाग के अधिकारी।
- फोटो : GARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालश्रम कर रहे बच्चों को कराया मुक्त, दिया नोटिस
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र में बाल संरक्षण कल्याण विभाग की टीम ने विभिन्न जगहों पर छापा मारा। इस दौरान पांच जगहों पर बालश्रम करते हुए बच्चे पाए गए। टीम के अधिकारियों ने बच्चों को मुक्त कराते हुए बालश्रम कराने वालों को नोटिस दिया।
सिंभावली में शनिवार को बाल संरक्षण कल्याण विभाग की टीम ने मेडिकल स्टोर, किराना स्टोर, ढाबे और बारात घर में पहुंचकर औचक निरीक्षण करते हुए छापा मारा। जिसमें टीम के अधिकारियों ने बताया कि बाल श्रम रोकने के लिए यह अभियान चलाया हुआ है। जिसके तहत सिंभावली क्षेत्र में भी कार्रवाई की गई है। जहां पांच बच्चों को चिन्हित करते हुए उनके परिवार और कार्यस्थल के स्वामियों को नोटिस जारी किए गए है। टीम में एसआई अजय कुमार और सुनीता मलिक ने बताया कि एक बच्चा ढाबे पर काम करता मिला। वहीं एक बच्चा मेडिकल स्टोर पर कार्य करता पाया गया है। इनके अलावा तीन बच्चे मैकेनिक की दुकान पर काम करते मिले। टीम ने बच्चों से जानकारी करते हुए अभिभावकों को नोटिस जारी किए है। जिन्हें बाल कल्याण न्यायालय में पेश होने और अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है।
अधिकारियों की कार्रवाई से छोटे बच्चों को दुकान व प्रतिष्ठानों पर रखकर उनसे काम कराने वाले लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। टीम के अधिकारियों ने बताया कि जिन संस्थानों में बाल मजदूरी कराए जाने की बात सामने आएगी, उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।