फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

किसानों ने दी बिजलीघर के घेराव व आंदोलन की चेतावनी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
hapur news
किसानों की समस्याओं को लेकर एक्सईएन से वार्ता करते भारतीय किसान संगठन के पदाधिकारी। - फोटो : GARH
किसानों ने दी बिजलीघर के घेराव व आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। भारतीय किसान संगठन की बैठक में कार्यकर्ताओं ने विद्युत निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों पर अवैध वसूली और किसानों के उत्पीड़न का आरोप लगाया। वहीं संगठन के पदाधिकारियों ने एक्सईएन से वार्ता कर समस्याओं के समाधान की मांग की।
गढ़ नगर में स्थित कार्यालय पर बृहस्पतिवार को भारतीय किसान संगठन की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष ईश्वर त्यागी ने कहा कि अभी तक भी सिंभावली और ब्रजनाथपुर शुगर मिलों पर किसानों का करोड़ों रुपया गन्ना भुगतान बकाया है। जिसके चलते किसानों की आर्थिक स्थिति कमजोर चल रही है। लेकिन जनपद में विद्युत निगम बकाएदारी को लेकर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वहीं किसानों और उपभोक्ताओं से विद्युत निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा अवैध वसूली भी की जा रही है। अवैध धन न देने पर कनेक्शन काटे जा रहे हैं। जिसके चलते किसानों की गन्ने और धान की फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। जिला उपाध्यक्ष अजय चौहान ने कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, लेकिन सरकार द्वारा बिजली के दामों में बढ़ोतरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि शुगर मिलों द्वारा भुगतान जल्द नहीं होने और विद्युत निगम द्वारा किसानों का उत्पीड़न बंद न होने पर बिजलीघर का घेराव कर अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी दी है। बैठक के बाद भारतीय किसान संगठन का एक प्रतिनिधि मंडल विद्युत निगम के एक्सईएन कार्यालय पहुुंचे, जिन्होंने एक्सईएन केपी पुरी से वार्ता कर सभी समस्याओं के समाधान की मांग की। वहीं गन्ना भुगतान न मिलने तक बकाएदारी की वसूली और कनेक्शन न काटे जाने की मांग की है।
विज्ञापन

इस मौके पर अजय चौहान, चंद्रशेखर, फिरोज तोमर, अनमोल त्यागी, अनुज, इमरान, शौकीन, इंद्रजीत, सरताज, नरेंद्र, संजय, मूलचंद चौहान, मनोज कश्यप, रोहित, योगेंद्र तोमर, राजकुमार प्रधान, अनीश खां, निर्देश, सुरेंद्र, सुखपाल समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed