{"_id":"5f46a3598ebc3e19643dbef5","slug":"hapur-news-garh-news-gbd204361787","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदल रुपये निकालने वाला शातिर दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम कार्ड बदल रुपये निकालने वाला शातिर दबोचा
विज्ञापन
आरोपी को दबोचने के बाद जुटी भीड़।
- फोटो : GARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम कार्ड बदल रुपये निकालने वाला शातिर दबोचा
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली में एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने वाले गिरोह के एक शातिर सदस्य को लोगों ने दबोच कर पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ करते हुए उसके साथियों की जानकारी जुटाने में लगी है।
सिंभावली क्षेत्र में नेशनल हाईवे किनारे स्थित भगवती गंज मार्केट में पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम लगा हुआ है। बुधवार की दोपहर एक युवक एटीएम से नकदी निकालने के लिए पहुंचा, इसी बीच दो युवक भी एटीएम में घुस गए। जो युवक के पीछे जाकर खड़े हो गए। मशीन में एटीएम कार्ड लगाने के बाद जब युवक ने अपना पासवर्ड डालना शुरू किया, तो एक युवक बिल्कुल उसके पीछे जाकर खड़ा हो गया। जिसे देखकर युवक ने पीछे हटने के लिए कहा, लेकिन आरोपी नहीं हटा। जिसके चलते युवक ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग एटीएम बूथ की तरफ दौड़े, तो आरोपी भागने लगे। स्थानीय लोगों ने पीछा कर एक युवक को दबोच लिया, जबकि उसका दूसरा साथी भाग निकलने में कामयाब हो गया। तलाशी लेने पर आरोपी की जेब से विभिन्न बैंकों के चार एटीएम कार्ड बरामद हुए। जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने आरोपी की पिटाई करते हुए पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मी आरोपी को थाने ले गए।
इस संबध में सिंभावली थानाध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी ने बताया की आरोपी एटीएम कार्ड बदल कर नकदी निकालने वाले गिरोह का सदस्य प्रतीत हो रहा है। जिससे उसके आपराधिक इतिहास और साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।