{"_id":"5f3ff1b28ebc3e4ad42a403a","slug":"hapur-news-garh-news-gbd204054846","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूठ गांव की बदलेगी सूरत, बनेंगे पक्के स्नान घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूठ गांव की बदलेगी सूरत, बनेंगे पक्के स्नान घाट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूठ गांव की बदलेगी सूरत, बनेंगे पक्के स्नान घाट
गढ़मुक्तेश्वर। दिल्ली के नीति आयोग भवन में उपाध्यक्ष द्वारा गढ़ क्षेत्र के गंगा ग्राम पूठ के विकास को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्रीय विधायक, मुख्य विकास अधिकारी हापुड़, एसडीएम गढ़ और लोक भारती के प्रांत संयोजक ने भी भाग लिया। बैठक में पूठ के गंगा तट पर जल्द ही पक्के घाटों के निर्माण का निर्णय हुआ।
बैठक में भाग लेने के बाद विधायक डॉ. कमल सिंह मलिक ने बताया कि पूठ गंगा के तट पर पक्के स्नानघाटों के निर्माण, वस्त्र चेंजिंग रूम, पड़ोस के गांव आलमनगर के तालाब का जीर्णोद्धार और गांव वैट से पूठ तक सड़क का चौड़ीकरण कार्य जल्द शुरू कराए जाने का प्रस्ताव हुआ है। नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कार्ययोजना बनाकर जल्द काम शुरू कराने का निर्देश दिया। भारत भूषण गर्ग ने बजट में से नगर के प्राचीन मंदिरों के जीर्णोंद्धार पर भी खर्च करने की मांग रखी। वहीं एसडीएम विजयवर्धन तोमर ने बताया कि नीति आयोग के उपाध्यक्ष के प्रयास से जल्द ही देश के प्रथम गंगा ग्राम का विकास संभव हो सकेगा। बैठक में नीति आयोग के एडवाइजर अवनीश मिश्रा, एनएमसीजी के ईडी अशोक कुमार सिंह, डीएफओ हापुड़ दीक्षा भंडारी, सीडीओ उदय सिंह, एनएमसीजी डीएस ओपी शर्मा, एसडीएम गढ़ विजयवर्धन तोमर, प्रतिमा मारवाह, आरटीओ टूरिज्म अंजू चौधरी, जल निगम के प्रोजेक्ट इंजीनियर अर्जुन सिंह, मूलचंद आर्य ने भाग लिया।