{"_id":"5f400eb58ebc3e3cae135707","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2040490156","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर खड़ी बाइक पुलिसकर्मी थाने ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के बाहर खड़ी बाइक पुलिसकर्मी थाने ले गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर के बाहर खड़ी बाइक पुलिसकर्मी ले गए थाने
गढ़मुक्तेश्वर। रात में गश्त के दौरान एक घर के बाहर खड़ी बाइक को लावारिस समझ कर पुलिसकर्मी थाने लेकर पहुंच गए। शुक्रवार की सुबह सीसीटीवी फुटेज में पुलिसकर्मियों को बाइक ले जाता देख व्यापारियों और क्षेत्रीय लोग भड़क उठे। जिन्होंने थाने पर हंगामा किया। कार्यवाहक एसओ के समझाने और बाइक वापस करने के बाद मामला शांत हुआ।
सिंभावली क्षेत्र के गांव भोवापुर मस्ताननगर के मुख्य बाजार के पास स्थित एक कॉलोनी में एक चिकित्सक के मकान में एक व्यक्ति किराए पर रहता है। बृहस्पतिवार की रात उक्त व्यक्ति ने अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी कर दी। रात में गश्त के दौरान करीब 12 बजे मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों को लावारिस बाइक खड़ी दिखाई दी, तो उन्होंने बाइक को वहां से उठवाकर थाने पहुंचा दिया। शुक्रवार की सुबह जब व्यक्ति घर से बाहर निकला, तो बाइक गायब मिली, जिसे देखकर उसके होश उड़ गए। वहीं बाइक गायब होने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग और व्यापारी भी मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने कई स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, तो दो पुलिसकर्मी बाइक ले जाते दिखाई दिए। पुलिसकर्मियों को बाइक ले जाता देख सभी आश्चर्यचकित हो उठे। जिसके बाद दर्जनों लोग एकत्र होकर थाने पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया।
सूचना पर पहुंचे कार्यवाहक थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने व्यापारियों और हंगामा कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। केपी सिंह ने बताया कि संभवत लॉक न लगा होने के चलते पुलिसकर्मी बाइक को सुरक्षा की दृष्टि से थाने ले आए थे। उन्होंने लोगों को समझाबुझा कर बाइक वापस लौटा दी। जिसके बाद सभी लोग शांत होकर लौट गए।