फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

तेज रफ्तार कैंटर ने ऑटो में टक्कर मारी, बच्ची की मौत हुई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
hapur news
तेज रफ्तार कैंटर ने ऑटो में मारी टक्कर, बच्ची की हुई मौत
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर रेलवे रोड के सामने कट पर तेज रफ्तार कैंटर ने ऑटो में टक्कर मार दी। जिससे ऑटो में बैठे वृद्ध दंपति समेत उनकी आठ साल की पोती गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार से पूर्व ही बच्ची ने दम तोड़ दिया। जबकि मृतका के दादा-दादी को चिकित्सकों ने गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस कैंटर चालक की तलाश में जुट गई है।
गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव कल्याणपुर निवासी वृद्ध जैल सिंह शुक्रवार की सुबह अपनी पत्नी बाला देवी और आठ साल की पोती अवनी के साथ ऑटो में सवार होकर हापुड़ से गढ़ लौट रहे थे। नेशनल हाईवे पर सिंभावली में रेलवे रोड के सामने बने अवैध कट पर चालक ने सवारी बैठाने के लिए ऑटो रोक लिया। इसी बीच ओवरब्रिज से तेज रफ्तार से आ रहे एक कैंटर ने ऑटो में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें पीछे की तरफ बैठे जैल सिंह, बाला देवी और उनकी पोती अवनी गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज धमाके की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे राहगीरों और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए ऑटों में फंसे घायलों को बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस आननफानन में घायलों को उपचार के लिए सिंभावली पीएसची लेकर पहुंची, जहां उपचार से पहले ही बच्ची ने दम तोड़ दिया। वहीं दोनों वृद्धों को गंभीर हालत में चिकित्सकों ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया है। बच्ची की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, जो सूचना मिलते ही सिंभावली थाने पहुंच गए। मृतका के चाचा कालीचरण ने घटना के संबंध में अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

एसएसआई कृतपाल सिंह ने बताया कि मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच करते हुए आरोपी कैंटर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed