फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

जर्जर तार बन रहे हादसों का कारण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
hapur news
जर्जर तार बदलवाने सड़कों पर उतरे लोग, किया प्रदर्शन
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गांव बक्सर के मोहल्ला इस्लामाबाद में जर्जर बिजली के तारों को बदलवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। जल्द तार न बदले जाने पर ग्रामीणों ने निगम के कार्यालय का घेराव कर आंदोलन की चेतावनी दी है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर में स्थित मोहल्ला इस्लामाबाद के निवासियों ने बृहस्पतिवार को एकत्र होकर विद्युत निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि मोहल्ले में बिजली के तार काफी पुराने होने के साथ ही जर्जर हो चुके हैं। जो आए दिन टूटकर गिर जाते हैं। जिससे बिजली आपूर्ति बाधित होने के साथ ही हादसे होने का भी खतरा बना रहता है। समीर खान ने बताया कि मोहल्ले में कई स्थानों पर तार ढीले होकर जमीन से मात्र सात फिट ऊंचाई पर लटक गए हैं, जिनसे कभी भी हादसा हो सकता है। नाजिम ने कहा कि ढीले तारों के चलते कई खंभे झुक गए हैं, जो कभी भी टूट कर गिर सकते हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि विद्युत निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को कई बार लिखित में शिकायत देकर जर्जर तारों को बदलवाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। गर्मी के मौसम में बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशानी भुगतनी पड़ती है। यदि जल्द ही तारों को बदलवाकर समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो मोहल्लेवासी विद्युत निगम के कार्यालय का घेराव कर उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन

प्रर्दशन करने वालों में दिलशाद, नासिर, इरशाद, रईशू, नाजिम, इकराम, आफताब, गुलफाम नईम, शाकिर, बिलाल समेत अन्य लोग शामिल रहे।
कोट
जेई राजकुमार का कहना है कि मोहल्ला इस्लामाबाद में जर्जर तारों की समस्या है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को सूचना देकर जल्द तारों को बदलवाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed