फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

पासबुक में एंट्री नहीं होने पर हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
hapur news
पासबुक में एंट्री नहीं होने पर हंगामा
विज्ञापन

- मौके पर पहुंची पुलिस ने युवाओं को हिरासत में लिया, छोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
गढ़मुक्तेश्वर। तीन साल से अधिक समय से प्रिंटर नहीं होने के चलते एक बैंक शाखा में पासबुक में एंट्री नहीं होने की समस्या बनी हुई है। जिसे लेकर लोगों ने बैंक का घेराव कर हंगामा किया। पुलिस ने कुछ युवाओं को हिरासत में लेने के बाद हिदायत देते हुए उन्हें छोड़ दिया।

युवा एकता सेवा समिति अध्यक्ष अब्दुल कादिर और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को गांव दौताई में स्थित एक बैंक शाखा का घेराव कर हंगामा किया। अब्दुल कादिर का कहना है कि बैंक शाखा में करीब तीन सालों से प्रिंटर खराब पड़ा हुआ है। जिसके चलते उपभोक्ताओं की बैंक पासबुकों में एंट्री नहीं हो पा रही। जिसके कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार शिकायतों के बाद भी बैंक प्रबंधन ध्यान नहीं दे रहा। वहीं कोरोना संक्रमण के बीच बैंक शाखा के बाहर भीड़ एकत्र होने पर भी युवाओं ने नाराजगी व्यक्त की। हंगामा होने पर शाखा प्रबंधक ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ युवाओं को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान जब युवा एकता सेवा समिति और आजाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों को बैंक शाखा प्रबंधन द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कराने और उपभोक्ताओं को परेशान करने की बात रखी तो उन्हें हंगामा न करने की हिदायत देकर छोड़ दिया। वहीं दोनों संगठनों के पदाधिकारियों ने शाखा प्रबंधक से पास बुक एंट्री की व्यवस्था जल्द कराने और कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग समेत सैनिटाइजर का इस्तेमाल कराने की मांग रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed