{"_id":"5f108ebe8ebc3e63ab02b601","slug":"hapur-news-garh-news-gbd202065141","type":"story","status":"publish","title_hn":"रकम दोगुना करने का लालच दे 39 लाख हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रकम दोगुना करने का लालच दे 39 लाख हड़पे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रकम दोगुना करने का लालच देकर 39 लाख ठगे
गढ़मुक्तेश्वर। 18 माह में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर क्षेत्र के लोगों से मोटी रकम हड़पने के मामले में आरोपियों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। दो लोगों ने बुधवार की देर रात कंपनी संचालकों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव नेकनामपुर नानई निवासी पंकज सिंह ने बुधवार की देर शाम थाने में तहरीर दी। जिसने बताया कि वह चांदनेर निवासी अशोक कुमार और धर्मपाल को काफी पहले से जानता है। पीड़ित ने बताया कि दोनों आरोपियों ने उसे बताया कि वह एक फाइनेंस कंपनी का संचालन करते है, जो लोगों का पैसा शेयर बाजार में इन्वेस्ट कर 18 माह में दोगुना कर लौटाते हैं। आरोपियों की बातों में फंसकर उसने अपने और अपनी पत्नी के नाम पर 10 लाख रुपये की रकम आरोपियों के पास जमा करा दी। अप्रैल 2019 में समय पूरा होने पर जब वह आरोपियों के पास अपनी रकम वापस लेने पहुंचा, तो आरोपियों ने बहानेबाजी कर उसे टरका दिया। जिसके कुछ समय बाद आरोपी कंपनी के सभी कार्यालय बंद कर भाग खड़े हुए।
वहीं गांव आलमनगर निवासी राकेश ने तहरीर देते हुए बताया कि गांव चांदनेर में उसकी बहन की ससुराल है। वर्ष 2018 में वह अपनी बहन की ससुराल गया हुआ था। इसी दौरान उसे अशोक और धर्मपाल मिले। जिन्होंने बताया कि वह या तो 18 माह में लोगों द्वारा दी गई रकम दोगुनी कर लौटाते है अथवा चार प्रतिशत ब्याज का भुगतान करते हैं। उनकी बातों में आकर उसने 29 लाख रुपये का इन्वेस्टमेंट आरोपियों की कंपनी में कर दिया। अप्रैल 2020 में आरोपी उक्त रकम को लेकर अपने साथियों समेत सभी दफ्तर बंद कर भाग निकले। पीड़ितों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
एसओ नीरज कुमार ने बताया कि दोनों तहरीरों के आधार पर अशोक कुमार, धर्मपाल, सुषमा निवासी चांदनेर, चंदकिरण निवासी बाबूगढ़ और अशोक निवासी गांव भड़काऊ, थाना नरसैना जनपद बुलंदशहर के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।