{"_id":"5f0366098ebc3e42d162cc54","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2015048175","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 महीनों में दोगुना करने का लालच दे 10 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 महीनों में दोगुना करने का लालच दे 10 लाख ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रकम दोगुना करने का लालच देकर 10 लाख ठगे
गढ़मुक्तेश्वर। 18 महीनों में रकम दोगुना करने का लालच देकर गांव अल्लीपुर निवासी एक व्यक्ति से शातिरों ने दस लाख की रकम ठग ली। पीड़ित की तहरीर पर पलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव अल्लीपुर निवासी सुधीर कुमार चौहान ने रविवार की देर शाम थाने में तहरीर दी है। जिसका कहना है कि अक्तूबर 2018 में गांव चांदनेर निवासी उसके परिचित संजीव चौहान ने उसे बताया कि वह एक फाइनेंस कंपनी में काम करता है। उक्त कंपनी लोगों का पैसा इनवेस्ट करती है और 18 महीने में रकम दोगुना करके वापस करती है। संजीव चौहान ने उसे कंपनी के निदेशक धर्मपाल, अशोक कुमार और सुषमा निवासी गांव चांदनेर, चंदकिरण निवासी गांव बागड़पुर और अशोक निवासी गांव भड़काऊ थाना नरसैना, जनपद बुलंदशहर से मिलवाया। जिन्होंने उसे कंपनी की स्कीम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कंपनी की पॉलिसी से प्रभावित होकर उसने 10 लाख रुपये का चेक 28 अक्तूबर 2018 को संजीव चौहान की मौजूदगी में आरोपियों को सौंप दिया। जिसकी उसे रसीद भी दी गई। पीड़ित का कहना है कि 12 अप्रैल 2020 को उसने संजीव चौहान से बात कर 20 लाख रुपये की मांग की, तो उसने बैंक खाता लेकर उसमें पैसे जमा कराने की बात कही। खाता नंबर देने के बाद भी आरोपियों ने उसमें कोई पैसा जमा नहीं कराया। कई बार तकादा करने पर आरोपी कोई न कोई बहाना बनाकर उसे टालते रहे। रविवार को जब वह कंपना निदेशक के घर पहुंचा, तो पता चला कि सभी आरोपी अपना ऑफिस बंक करके भाग चुके हैं। पीड़ित ने सभी आरोपियों को नामजद करते हुए हजारों लोगों के करोड़ो रुपये ठगी की तहरीर दी।
एसओ नीरज कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।