फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

गढ़-सिंभावली में 333 घरों पर नोटिस चस्पा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
hapur news
गढ़-सिंभावली में 333 घरों पर नोटिस चस्पा
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक गढ़-सिंभावली क्षेत्र में 333 घरों पर नोटिस चस्पा किए जा चुके हैं। बाहरी क्षेत्रों से आए लोगों को 14 दिन तक होम आइसोलेशन में रहने का निर्देश दिया गया है। अभी भी बाहरी क्षेत्रों से आए लोगों की खोज की जा रही है।
एसडीएम विजयवर्धन तोमर और सीओ पवन कुमार ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ सिंभावली क्षेत्र के कई गांवों में दिल्ली निजामुद्दीन मरकज से लौटे जमातियों की तलाश की जा रही है। क्षेत्र के गांव सिखैड़ा में ऐसे 11 जमाती मिले हैं, जो विभिन्न स्थानों पर जमात में शामिल होकर कुछ दिन पहले की अपने घरों को लौटे हैं। इन सभी जमातियों के घरों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नोटिस चस्पा करते हुए उनके परिजनों को होम आइसोलेशन में रहने की हिदायत दी है। वहीं गढ़ नगर में कोतवाली रोड पर रहने वाला एक व्यक्ति भी करीब तीन-चार माह बाद जमात से कुछ दिन पहले ही घर लौटा है, उसके घर पर भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नोटिस चस्पा किया है।
विज्ञापन

आश्रम पर भी नोटिस चस्पा
- गढ़ के खादर क्षेत्र में घूमते मिले फ्रांसीसी नागरिक को प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने खादर क्षेत्र के एक आश्रम पर ठहराया है। मंगलवार की देर शाम स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आश्रम पर भी नोटिस चस्पा किया। स्वास्थ्य विभाग समेत प्रशासन ने 14 दिनों तक फ्रांसीसी नागरिक समेत आश्रम में रहने वाले साधुओं को आश्रम में ही रुकने की कड़ी हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम विजयवर्धन तोमर ने बताया कि गढ़ और सिंभावली क्षेत्र में अभी तक करीब 333 घरों पर नोटिस चस्पा किए गए हैं। सभी लोगों को होम आइसोलेशन का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। जिसका उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई और एफआईआर दर्ज कराने की भी चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed