{"_id":"5e6130408ebc3eeae004bf79","slug":"hapur-news-garh-news-gbd195480857","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने की छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने की छापेमारी
विज्ञापन
गढ़ में दूध, क्रीम व रसगुल्लों के लिए नमूने
गढ़मुक्तेश्वर। होली पर्व को लेकर खाद्य सुरक्षा टीम ने एसडीएम की मौजूदगी में कई स्थानोें से दूध, क्रीम और रसगुल्लों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
एसडीएम विजयवर्धन तोमर ने बताया कि बृहस्पतिवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार और उनकी टीम के साथ बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रझैटी में रसगुल्ले की फैक्टरी पर छापा मारा। मौके पर इस्माइल नाम का व्यक्ति मिला, जहां पर करीब डेड़ सौ क्विंटल रसगुल्ले तैयार मिले, जिनका नमूना लिया गया। इसके बाद सदरपुर में जय यशोदा डेयरी से दूध और क्रीम का नमूना लिया गया है। जिसको लखनऊ प्रयोगशाला में जांच के लिए भेज दिया गया है। एसडीएम ने बताया कि होली के पर्व पर दुकानों पर मिलावटी मिठाई तैयार करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया है।