फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

टोल प्लाजा पर स्थानीय लोगों से वसूली का मुद्दा उठा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
hapur news
स्थानीय लोगों से टोल वसूली पर जताया रोष
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। टोल प्लाजा पर स्थानीय लोगों से वसूली को लेकर क्षेत्रीय लोगों में रोष व्याप्त है। लोगों ने उपमुख्यमंत्री को पत्र भेजकर टोल कर्मियों की मनमानी की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश पहलवान समेत क्षेत्र के लोगों ने हस्ताक्षरयुक्त एक पत्र प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा को भेजा है। जिनका कहना है कि गढ़ नगर पालिका परिषद के दो वार्ड ब्रजघाट में स्थित हैं। जिनकी दूरी गढ़ नगर से पांच किलोमीटर है। लोगों का कहना है कि प्रतिदिन लोगों को कामकाज के लिए गढ़-ब्रजघाट आना-जाना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी ब्रजघाट के लोगों को उठानी पड़ती है, क्योंकि पालिका कार्यालय, सरकारी अस्पताल, कचहरी, तहसील, एसडीएम, बिजली निगम समेत लगभग सभी कामों के लिए उन्हें गढ़ आना ही पड़ता है। नगरपालिका के दो वार्डों को लोगों को अपने ही पालिका क्षेत्र में आने-जाने के लिए नेशनल हाईवे पर गांव ब्रजघाट के निकट स्थित टोल प्लाजा से गुजरना पड़ता है। जहां स्थानीय लोगों से भी टोल टैक्स की वसूली की जा रही है। विरोध करने पर कर्मचारियों द्वारा अभद्रता के साथ ही मारपीट तक की जाती है। जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। स्थानीय प्रशासन के समक्ष कई बार यह मुद्दा उठाया जा चुका है, लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाया है। जबकि पूरे भारत में किसी भी नगर पालिका परिषद क्षेत्र के लोगों को अपने क्षेत्र में टोल का भुगतान नहीं करना पड़ता है। लोगों ने डिप्टी सीएम से समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

पत्र भेजने वालों में हिमांशु गुप्ता, दीपक शर्मा, संदीप कश्यप, मुरारी, दया चौधरी, कुलदीप गोयल, संदीप गोयल, नन्नू, पारस, प्रताप, मूलचंद, आकाश, दीपू समेत दर्जनों लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed