फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

गंगा यात्रा में सीएम नहीं, डिप्टी सीएम दिनश शर्मा होंगे शामिल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
hapur news
डिप्टी सीएम करेंगे तीर्थ नगरी का दौरा
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गंगा यात्रा में प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा गढ़मुक्तेश्वर और ब्रजघाट पहुंचेंगे। गंगा यात्रा की तैयारियों में प्रशासनिक अमला जुटा हुआ है।

क्षेत्रीय विधायक डॉ. कमल सिंह मलिक और एसडीएम विजयवर्धन तोमर बताया कि प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा 28 जनवरी को बिजनौर से आने वाली गंगा यात्रा के साथ ही क्षेत्र के गांव नानपुर में पहुंचेंगे। जिनके साथ केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, जनरल वीके सिंह भी आएंगे। वहीं प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश राणा, भूपेंद्र सिंह भी गंगा यात्रा में शामिल होकर गढ़-ब्रजघाट पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री संदीप सिंह, जिलाध्यक्ष उमेश राणा के साथ गांव नानपुर में गंगा यात्रा का स्वागत करेंगे। एसडीएम ने बताया कि डिप्टी सीएम गंगानगरी ब्रजघाट में जनसभा को संबोधित करने के बाद स्टीमर द्वारा जनपद अमरोहा के तिगरी धाम को चले जाएंगे। वहीं यात्रा गांव पलवाड़ा से होते हुए बुलंदशहर के लिए रवाना हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed