फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

आईजी पीएसी ने ब्रजघाट का निरीक्षण किया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
hapur news
गंगा यात्रा के दौरान रहेगा अलर्ट
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गंगा स्वच्छता को लेकर आयोजित की जा रही गंगा यात्रा को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। बृहस्पतिवार को आईजी पीएसी ने यात्रा के नौका रूट का निरीक्षण किया। जिन्होंने अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने का निर्देश दिया है।
बिजनौर से आरंभ होने वाली सीएम की गंगा यात्रा 28 जनवरी को गढ़ क्षेत्र में सड़क मार्ग से पहुंचेगी। वहीं 28 जनवरी को जनपद अमरोहा के तिगरीधाम से 10 स्टीमरों द्वारा भाजपा के वरिष्ठ नेता और पीएसी के जवान भी ब्रजघाट पहुंचेंगे। जिसे लेकर बृहस्पतिवार को आईजी पीएसी अमित चंद्रा, सेनानायक योगेश कुमार गंगानगरी ब्रजघाट पहुंचे। जिन्होंने एसपी संजीव सुमन, एएसपी सर्वेश मिश्रा, एसडीएम विजयवर्धन तोमर को साथ लेकर स्टीमर से आने वाली यात्रा के रूट का निरीक्षण किया। अमित चंद्रा ने कहा कि यात्रा की सुरक्षा के लिए गंगा में पीएसी के जवानों की तैनाती रहेगी। जो यात्रा के साथ रहेंगे। उन्होंने अधिकारियों को यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

एसपी ने सभा स्थल का निरीक्षण किया
एसपी संजीव सुमन और एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा, एसडीएम विजयवर्धन तोमर, सीओ डॉ. तेजवीर सिंह ने गंगानगरी में सभा स्थल का निरीक्षण किया। एसपी ने बताया कि गंगा यात्रा के ब्रजघाट आगमन के दौरान कई केंद्रीय और प्रदेश सरकार के मंत्रियों के आने की भी संभावना है। यात्रा समेत मंत्रियों की सुरक्षा को लेकर सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने का निर्देश उन्होंने एसडीएम और सीओ को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम विजयवर्धन तोमर और सीओ डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि यात्रा के आगमन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। जिन्हें समय से पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed