फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

ध्य गंग नहर पुल की टूटी मुंडेर हादसों को न्योता दे रही

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
hapur news
मध्य गंग नहर पुल की टूटी मुंडेर दे रही हादसों को न्योता
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। मेरठ रोड पर गांव दौताई के पास मध्य गंग नहर पुल की हालत बेहद जर्जर हो चुकी है। कई माह से नही की टूटी मुंडेर हादसों को न्योता दे रही है। लेकिन सिंचाई विभाग इस ओर ध्यान देने के लिए तैयार नहीं है। वहीं सीएम की प्रस्तावित गंगा यात्रा को लेकर भी विभाग टूटी मुंडेर की मरम्मत कराने के लिए तैयार नहीं है।
गढ़ तहसील क्षेत्र के मेरठ रोड पर गांव दौताई के निकट स्थित मध्य गंग नहर पुल कई सालों से बेहद खस्ताहाल में है। सड़क की मरम्मत तो होना दूर अब सिंचाई विभाग की अनदेखी के चलते पुल की मंडेर भी टूट गई है। जिसके चलते हर समय हादसा होने की संभावना बनी रहती है, जबकि रात में अंधेरे और कोहरे के चलते संभावना और भी बढ़ जाती है। जिसके चलते पुल से गुजरने वाले हजारों वाहन चालकों की जिंदगी पर हर समय संकट मंडरा रहा है। लेकिन विभाग कोई सुनवाई और कार्रवाई करने के लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन

बता दें कि 28 जनवरी को गंगा यात्रा बिजनौर से प्रारंभ होकर कानपुर जाने का कार्यक्रम है। यात्रा के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन भी संभावना है। यात्रा गढ़ क्षेत्र में नानपुर पहुंचने के बाद दौताई गंग नहर पुल से होकर गढ़ में पहुंचेगी। इसके बावजूद भी सिंचाई विभाग समेत स्थानीय प्रशासन इस ओर से आंखें मूंदे बैठे हुए हैं। नहर पुल से रोजाना हजारों छात्रों समेत आसपास के गांवों में रहने वाले ग्रामीणों का भी आवागमन होता है। व्यापारी कमल त्यागी, अश्वनी अरोड़ा, नदीम खान, गुड्डी, खालिद, परवेज ने बताया कि मध्य गंग नहर की जर्जर सड़क और टूटी मुंडेर को ठीक कराने के लिए कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--हादसे होने के बावजूद भी नहीं चेत रहा प्रशासन-एनएचएआई
गढ़ में मेरठ रोड पर गढ़ चौपला से लेकर गांव नानपुर तक रोड पर दर्जनों गहरे गड्ढे बने हुए हैं। सड़क के गहरे गड्ढों के चलते कई लोग हादसों का शिकार हो चुके है, लेकिन प्रशासन कोई सुध लेने को तैयार नही हो रहा है। सड़कों की मरम्मत की होने की बात करीब एक माह से कागजों में ही घूम रही है, आजतक सड़कों पर कोई संज्ञान नही लिया गया। दो दिन पहले एसडीएम विजयवर्धन तोमर ने गंगा यात्रा को लेकर रूट का निरीक्षण किया था, इस दौरान सड़कों के गहरे गड्ढों और जर्जर नहर पुल का भी निरीक्षण एसडीएम ने किया, लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो सका है। एसडीएम विजयवर्धन तोमर ने बताया कि यात्रा के रूट का निरीक्षण करने के बाद मिली खामियों के संबंध में जिलाधिकारी कार्यालय को रिपोर्ट भेज दी गई है। वहीं नहर पुल की टूटी मुंडेर को लेकर भी सिंचाई विभाग को पत्र भेजा गया है। जल्द ही मरम्मत कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed