{"_id":"5e1caf738ebc3e8803061cd1","slug":"hapur-news-garh-news-gbd1921455106","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में लोन जमा कराए आए किसान को ठगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में लोन जमा कराए आए किसान को ठगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक में लोन जमा कराए आए किसान को ठगा
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र में एक बैंक शाखा में लोन के पैसे जमा कराने आए किसान से ठग ने 30 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव वैट निवासी फिरासत अली ने सोमवार को थाने में तहरीर दी है। जिसका कहना है कि सिंभावली के भोवापुर मस्ताननगर में स्थित पीएनबी की शाखा में उसका केसीसी खाता है। किसान का कहना है कि सोमवार को वह अपने केसीसी खाते में लोन के 30 हजार रुपये जमा कराने के लिए गया था। अपनी बारी का इंतजार करने के दौरान बैंक शाखा में मौजूद एक युवक ने उसे बातों में उलझा लिया। जिसने बातों के दौरान अचानक उसकी नाक के पास रुमाल लगा दिया। जिसे सूंघते ही वह बेसुध हो गया, जिसका फायदा उठाकर आरोपी उसके पास मौजूद 30 हजार रुपये की नकदी निकालकर भाग निकला। युवक के जाने के कुछ ही समय बाद उसे इस बात का एहसास हुआ, तो उसने शोर मचाते हुए उसकी तलाश की। लेकिन आरोपी का कुछ भी पता नहीं चल सका। पीड़ित ने तहरीर देते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। सिंभावली थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से युवक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।