{"_id":"5e18bddb8ebc3e879c0116b6","slug":"hapur-news-garh-news-gbd191922099","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थिति में रेलवे ट्रैक पर पड़े मिले युवक-युवती के शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थिति में रेलवे ट्रैक पर पड़े मिले युवक-युवती के शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक पर पड़े मिले युवक-युवती के शव, मचा कोहराम
गढ़मुक्तेश्वर। संदिग्ध परिस्थिति में नगर के एक मोहल्ला निवासी युवक और युवती की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। जिनके क्षत-विक्षत शव देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। युवक और युवती की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक-युवती के शव मिलने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की अफवाहें हैं।
गढ़ क्षेत्र में शुक्रवार को स्याना रोड रेलवे फाटक से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर सुबह लगभग 6 बजे ट्रैक पर राहगीरों को एक युवक और युवती के शव पड़े मिले। शव पड़े देखकर राहगीरों में हड़कंप मच गया। राहगीरों की सूचना पर आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया। जांच पड़ताल करने पर युवक और युवती की शिनाख्त हो गई। युवक नगर के मोहल्ला राजीव नगर निवासी 22 वर्षीय रोहित व युवती की शिनाख्त उसके पड़ोसी के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना दी। दोनों के परिजन आनन-फानन में मौके पर पहुंच गए। जहां दोनों के ही परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया, लेकिन पुलिस के समझाने के बाद परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार हो गए।
इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं घटना के संबंध में अभी तक मृतकों के परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।