{"_id":"5e079b058ebc3e87db42677e","slug":"hapur-news-garh-news-gbd191118361","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली कहासुनी पर ग्रामीण को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली कहासुनी पर ग्रामीण को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामूली कहासुनी पर ग्रामीण को पीटा
गढ़मुक्तेश्वर। गांव वैट में मामूली कहासुनी पर दबंगों ने ग्रामीण को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव वैट निवासी हकीकत ने शनिवार को थाने में तहरीर दी है। जिसका कहना है कि शुक्रवार की शाम गांव में ही पड़ोस में रहने वाले भूरे और बिलाल से मामूली कहासुनी के बाद उसका विवाद हो गया था। उस समय तो ग्रामीणों ने बीच-बचाव कराकर दोनों पक्षों को शांत करा दिया, लेकिन कुछ देर बाद ही दोनों आरोपी हाथों में लाठी-डंडे लेकर उसके घर में घुस आए और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने बेरहमी से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। हंगामा होने पर परिजनों और पड़ोसियों को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित ने आरोपियों को नामजद करते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।
इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।