{"_id":"5dd434198ebc3e5491426c1d","slug":"hapur-news-garh-news-gbd1886404145","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े दो दुकानों से तीन मोबाइल चोरी हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े दो दुकानों से तीन मोबाइल चोरी हुए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनदहाड़े दो दुकानों से तीन मोबाइल चोरी
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली और बक्सर में चोरों ने दिनदहाड़े दो दुकानों से तीन मोबाइल फोन चोरी कर लिए। पीड़ित दुकानदारों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव खुडलिया निवासी नितिन कुमार ने मंगलवार को थाने में तहरीर दी है। जिसने बताया कि वह सिंभावली के हरोड़ा मोड़ पर मोबाइल की दुकान करता है। मंगलवार की दोपहर वह घर पर खाना खाने के लिए चला गया, इस दौरान उसके पिता दुकान पर बैठे हुए थे। इसी बीच दो युवक दुकान पर पहुंचे। जिन्होंने मोबाइल खरीदने की बात उसके पिता से कही। जिसके चलते उसके पिता ने युवकों को कई कंपनियों के मोबाइल फोन दिखाने शुरू कर दिए। पीड़ित का आरोप है कि युवकों ने उसके पिता को बातों में उलझा कर दो मोबाइल फोन चोरी कर लिए और मौके से भाग खड़े हुए, जिसकी जानकारी उसे दुकान पर लौटने के बाद हुई। वहीं गांव बक्सर निवासी वकार अहमद ने भी थाने में तहरीर दी है। जिसने बताया कि वह बक्सर में ही जूूते-चप्पलों की दुकान करता है। दोपहर के समय ग्राहक बनकर पहुंचे दो युवकों ने दुकान में रखा उसका मोबाइल फोन चोरी कर लिया। पीड़ितों ने कार्रवाई की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार ओजस्वी ने बताया की मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।