फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

चेक बाउंस के मामले में आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
hapur news
चेक बाउंस के मामले में आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। एनआई एक्ट के मामले में पुलिस की गिरफ्त से दूर चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट ने सातवीं बार गैर जमानती वारंट जारी किए हैं। वहीं पीड़ित ने आरोपी और पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए एसपी को शिकायती पत्र दिया है। पीड़ित ने आरोपी की गिरफ्तारी की गुहार लगाई है।

गढ़ नगर की रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी देवेंद्र कुमार ने मंगलवार को एसपी संजीव सुमन को शिकायती पत्र दिया है। जिसका कहना है कि करीब चार साल पहले गढ़ नगर निवासी पूर्व सपा नेता ने प्लॉट दिलाने के नाम पर उससे साढ़े तीन लाख रुपये लिए थे। जिसके बाद भी आरोपी ने उसे कोई प्लॉट नहीं दिलाया। रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने उसे साढ़े तीन लाख रुपये के चेक दे दिए, लेकिन उसके खाते में बैलेंस न होने के चलते चैक बाउंस हो गए। जिसके बाद वह आरोपी के घर के चक्कर लगाता रहा, लेकिन आरोपी ने उसे पैसे नहीं लौटाए। जिसके चलते उसने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट से सात बार वारंट जारी हो चुके है, लेकिन गढ़ कोतवाली पुलिस कोई कार्रवाई करने को तैयार नही है। वहीं पीड़ित का आरोप है कि सांठगांठ के चलते आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही। जबकि आरोपी का घर कोतवाली से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर स्थित है। वहीं आरोपी नगर में ही विभिन्न कार्यों में सक्रिय रहता है। पीड़ित ने एसपी से आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि कोर्ट से जारी किए गए वांरट के आधार पर आरोपी की तलाश कर जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed