{"_id":"5db338398ebc3e93c202d613","slug":"hapur-news-garh-news-gbd1871923169","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार वाहन बन रहे मौत का कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार वाहन बन रहे मौत का कारण
विज्ञापन
हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने युवक को रौंदा, मौत
गढ़मुक्तेश्वर। नेशनल हाईवे पर शुक्रवार की देर शाम तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
नेशनल हाईवे पर देर शाम करीब साढ़े आठ बजे मुरादाबाद की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने गढ़ क्षेत्र में गांव अल्लाबख्शपुर के निकट पैदल सड़क पार कर रहे एक 30 वर्षीय युवक को चपेट में ले लिया। वाहन का पहिया सिर के ऊपर से होकर निकलने से युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना को अंजाम देकर वाहन चालक मौके से भाग निकलने में कामयाब हो गया। हाईवे से होकर गुजर रहे राहगीरों ने शव पड़ा देखा, तो पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन मृतक के पास कोई दस्तावेज अथवा मोबाइल न मिलने से शिनाख्त संभव नहीं हो सकी। कोतवाली प्रभारी राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शिनाख्त का प्रयास करते हुए वाहन चालक की सुरागरसी कराई जा रही है।