फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

कार्तिक पूर्णिमा मेला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
hapur news
फसल कटने के साथ ही मेला स्थल पर अस्थाई रास्तों का निर्माण शुरू
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। कार्तिक पूर्णिमा मेले के मद्देनजर मेला स्थल से फसलों की कटाई शुरू होते ही अस्थाई रास्ते बनाने का काम चालू हो गया है। इसके अलावा जिला पंचायत विभाग द्वारा विभिन्न तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
कार्तिक पूर्णिमा मेले का आयोजन इस बार दो से 14 नवंबर तक किया जाएगा। दीपावली का पर्व संपन्न होने के बाद ही मेला स्थल पर दुकानदारों समेत झूला-सर्कस वालों का आगमन शुरू हो जाता है। जिसके मद्देनजर जिला पंचायत विभाग द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
विज्ञापन

-मेला स्थल पर खड़ी फसल कटनी शुरू
कार्तिक पूर्णिमा मेला आयोजन के लिए जिला पंचायत के सामने सबसे बड़ी चुनौती मेला क्षेत्र में खड़ी गन्ने, धान की फसल को कटवाकर खेतों को खाली कराना होता है। फसलों की कटाई के बाद ही अस्थाई रास्तों का निर्माण कार्य शुरू हो पाता है। जिसके चलते एडीएम जयनाथ यादव और एएसपी सर्वेश कुमार मिश्र ने दस अक्तूबर को मेला स्थल का निरीक्षण कर जल्द से जल्द फसल कटवाने का निर्देश दिया था। जिसके चलते तहसील प्रशासन और जिला पंचायत के अधिकारियों ने मेला क्षेत्र से जुड़े गांवों में बैठक कर फसल काटने का निर्देश दिया था। किसानों ने मेला स्थल के पास फसलों की कटाई शुरू कर दी है। जिससे मेला आयोजन से जुड़ी तैयारियों में भी तेजी आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्थाई रास्तों का निर्माण शुरू हुआ
मेला क्षेत्र में खड़ी फसल की कटाई शुरू होते ही रविवार को जिला पंचायत विभाग के ठेकेदार द्वारा अस्थाई रास्तों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। रेतीले मैदान में रास्तों का निर्माण करने में मजदूर लगे हैं। जेई आदेश कुमार ने बताया कि अभी भी मुख्य सदर बाजार वाले रास्ते पर कुछ फसल खड़ी है। जिसे सुबह तक कटवाकर सोमवार को रास्ते का निर्माण कराया जाएगा।
अस्थाई पुल बनने से आवागमन आसान हो रहा
जेई आदेश कुमार ने बताया कि गंगा की दूसरी जलधारा निकलने के चलते इस बार मेला स्थल पर दस अस्थाई पुलों का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभी तक पांच अस्थाई पुलों का निर्माण कराया जा चुका है। जिससे मेला स्थल पर आवागमन और मेला आयोजन से जुड़ी तैयारियों को पूरा करने में आसानी होगी।
मेला मार्ग पर गेटों की रंगाई-पुताई हुई
मेला आयोजन को भव्य बनाने के लिए जिला पंचायत कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। मेला रोड पर जिला पंचायत विभाग द्वारा दो स्थाई द्वार बनाए गए हैं। जिनकी रंगाई पुताई समेत सड़क के डिवाइडर की रंगाई का काम पूरा हो चुका है। वहीं मेला रोड की मरम्मत का काम भी शुरू हो चुका है। जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

मेला रोड से हटवाई गंदगी
मेला क्षेत्र के आसपास के गांवों के रास्तों के किनारे पड़े कूडे़ और गोबर को भी हटाने का काम शुरू हो गया है। जिला पंचायत और प्रशासन ने पालिका को जल्द कूडे़ के ढेर हटवाकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने का निर्देश दिया था। जिसके मद्देनजर रविवार को पालिकाकर्मियों ने मेला रोड पर सफाई अभियान शुरू कर दिया है। पालिका ईओ/एसडीएम विजयवर्धन तोमर ने बताया कि जल्द ही मेला स्थल को जाने वाले सभी रास्तों पर पड़ा कूड़ा हटवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed