{"_id":"5d978c428ebc3e939e470ad8","slug":"hapur-news-garh-news-gbd1857906167","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा की बरामदगी के लिए ग्रामीणों ने कोतवाली घेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा की बरामदगी के लिए ग्रामीणों ने कोतवाली घेरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रा की बरामदगी के लिए ग्रामीणों ने कोतवाली घेरी
गढ़मुक्तेश्वर। कॉलेज गई छात्रा के अपहरण के मामले में पुलिस तीन दिन बाद हरकत में आई, पीड़ित पिता समेत ग्रामीणों ने कोतवाली का घेराव कर किशोरी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। जिसके बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
गढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान ने एक अक्टूबर को कोतवाली में तहरीर दी थी। जिसमें बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी जनपद मेरठ के कस्बा शाहजहांपुर के एक कॉलेज में बीए की छात्रा है। जो एक अक्टूबर को कॉलेज में पढ़ने गई थी, उसके बाद वह घर नहीं लौटी। किशोरी के घर न लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारियों समेत बेटी के फ्रेंड सर्किल में पता किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पीड़ित पिता ने तहरीर देकर बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई थी, लेकिन तीन दिन बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शुक्रवार की देर शाम को कोतवाली का घेराव कर दो युवकों पर छात्रा का अपहरण करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगाई। इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर छात्रा और आरोपी युवकों की तलाश शुरू कर दी गई है।