फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

गंगा तट पर अज्ञात शव मिलने से सनसनी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
hapur news
गंगा तट पर अज्ञात शव मिलने से सनसनी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। ब्रजघाट गंगा तट पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। गंगा स्नान कर रहे श्रद्धालुओं में भय का माहौल रहा। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। वहीं पुलिस शव की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।

ब्रजघाट में शुक्रवार को गंगा के मुख्य स्नान घाट के निकट करीब 40 वर्षीय युवक का सड़ा गला शव गंगा में मिला, जिसको देख गंगा में स्नान कर रहे श्रद्धालुओं में सनसनी फैल गई। शव को देखकर स्नान कर रहे लोगों ने शोर मचाया। वहां मौजूद मल्लाहों ने गंगा में छलांग लगा दी और शव को किनारे पर ले आए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे ब्रजघाट चौकी प्रभारी सत्यपाल सिंह ने शव को कब्जे में ले लिया। जिसकी शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चौकी प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि गंगा में मिला शव काफी पुराना लग रहा है। मृत युवक ने कमीज और लोवर पहने हुए है। संभवत शव गंगा में बहकर आया है। उन्होंने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। जिसकी शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed