फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

पितृ विसर्जनी शनि अमावस्या पर चार लाख से अधिक ने गंगा में डुबकी लगाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
hapur news
पितृ विसर्जनी शनि अमावस्या पर चार लाख से अधिक ने गंगा में डुबकी लगाई
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। पितृ विसर्जनी शनि अमावस्या के पावन अवसर पर चार लाख से भी अधिक श्रद्धालुओं ने ब्रजघाट समेत लठीरा और पूठ के कच्चे घाटों पर गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। जिन्होंने दिवंगत पितरों का तर्पण और पिंडदान कर उन्हें वैदिक रीति रिवाज से विदाई दी। वहीं हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ने से करीब तीन घंटे राहगीरों को जाम के झाम का सामना करना पड़ा।
दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और वेस्टर्न यूपी के जनपदों से आए चार लाख से भी अधिक भक्तों ने शनिवार को ब्रजघाट गंगा, लठीरा समेत पूठ के कच्चे घाट में आस्था की डुबकी लगा पुण्यार्जित किया। पितृ विसर्जनी अमावस्या के मद्देनजर बाहरी प्रांतों के भक्तों का आगमन शुक्रवार की दोपहर को ही प्रारंभ हो गया था, जिनकी भीड़ देर रात होने के बाद गंगा तट पर एकत्र हो गई थी। जहां प्रात:काल में शुभ मुहूर्त लगते ही हर-हर गंगे के जयकारों के बीच मोक्ष दायिनी में डुबकी लगाने का क्रम प्रारंभ हो गया था, जो सूर्यास्त होने तक निरंतर चलता रहा। भक्तों ने गंगा स्नान के उपरांत जलधारा में खड़े होकर वैदिक रीति रिवाज से अपने दिवंगत पितरों का तर्पण और पिंडदान कर उन्हें परंपरागत धार्मिक ढंग में पितृलोक को विदाई दी। जिन दिवंगतों की मृत्यु की तिथि अज्ञात होती है और जिन परिवारों में किसी कारणवश श्राद्ध नहीं हो पाता है, उनके परिजनों ने भी गंगा किनारे श्राद्ध कर्म भी किए। अधिकांश भक्तों ने ब्राह्मणों को भोजन और दान देकर उनसे दिवंगत पितरों की आत्मशांति की प्रार्थना भी कराई। इसके अतिरिक्त भक्तों ने किनारे पर बैठे पंडितों से भगवान सत्यनारायण की कथा सुन मंदिरों में ईष्ट देवों के समक्ष मत्था टेका। पंडित रमाशंकर तिवारी का कहना है कि पितृ विसर्जनी अमावस्या पर 16 दिनों से चल रहा श्राद्ध कर्म अर्थात पितृ पक्ष संपन्न हो गया है।
विज्ञापन

गरीब-निराश्रितों को भोजन-वस्त्र का किया दान
- दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद, मेरठ, मुरादाबाद जैसे विभिन्न महानगरों से आए धनाढ्यों ने गरीब-निराश्रितों को भोजन-वस्त्र का दान कर पुण्यार्जित किया। गंगा नगरी में कई स्थानों पर भंडारों का आयोजन कर प्रसाद का भी वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम के झाम से राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ी
- पितृ विसर्जनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने से नेशनल हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ गया, जिसके चलते टोल प्लाजा समेत गंगा पुल पर सुबह करीब तीन बजे जाम लग गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को तीन घंटों से अधिक समय तक मशक्कत करनी पड़ी। तब कहीं जाकर छह बजे के करीब यातायात सुचारू हो सका। वहीं आठ से नौ बजे के बीच करीब एक घंटे दोबारा जाम की समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed