फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

गढ़ तहसील क्षेत्र व सिंभावली में एचपीडीए ने अवैध निर्माण किए सील

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
hapur news
गढ़ तहसील क्षेत्र व सिंभावली में एचपीडीए ने अवैध निर्माण किए सील
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र में बिना अनुमति और नक्शा पास कराए अवैध रुप से बनाए जा रहे मकान और दुकानों पर एचपीडीए ने सील लगा दी है। एचपीडीए की कार्रवाई से अवैध रूप से निर्माण करा रहे लोगों में हड़कंप मच गया।

एचपीडीए के जेई आरसी वर्मा के नेतृत्व में टीम ने बुधवार को गढ़ तहसील क्षेत्र में अवैध निर्माण करने वालों पर कार्रवाई की। आरसी वर्मा ने बताया कि सिंभावली क्षेत्र में नेशनल हाईवे किनारे अवैध तरीके से निर्माण कराए जा रहे गोयल धर्म कांटा और हरेंद्र सिंह के मकान पर सील लगाई गई है। जिसके बाद गढ़ क्षेत्र के गांव अठसैनी में अवैध तरीके से निर्माण कराई जा रही तीन दुकानों को भी सील किया गया। वहीं गढ़ क्षेत्र के गांव अल्लाबख्शपुर में बिना अनुमति के निर्माण करने पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। एचपीडीए द्वारा की गई कार्रवाई से अवैध प्लॉटिंग और बिना अनुमति निर्माण कार्य करा रहे लोगों में हड़कंप मच गया है। आरसी वर्मा ने बताया कि अवैध प्लॉटिंग और निर्माण कार्यों के खिलाफ एचपीडीए का अभियान लगातार जारी रहेगा। इस दौरान जेई केपी सिंह, वेदपाल सिंह, आरजी गौतम, सुभाष दुबे, राकेश तोमर, रामस्वरुप समेत पुलिस फोर्स भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed