फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

ब्लॉक परिसर में खुल रही स्वच्छता अभियान की पोल, जगह-जगह लगे हैं कूड़े के ढ़ेर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
hapur news
ब्लॉक परिसर में खुल रही स्वच्छता अभियान की पोल, जगह-जगह लगे हैं कूड़े के ढ़ेर
विज्ञापन

प्रशांत शर्मा
गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ ब्लॉक परिसर में फैली गंदगी से स्वच्छता अभियान की पोल खुल रही है। यह हाल तब है जब केंद्र और प्रदेश सरकार अभियान चलाकर पूरे देश में सफाई और स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रही है। लेकिन इसका प्रभाव गढ़ ब्लॉक के अधिकारियों पर जरा सा भी नहीं दिख रहा। ब्लॉक परिसर में कहीं कूड़े के ढेर तो कही पान मसाले के दाग धब्बे लगे हुए है।
जिस विभाग के ऊपर ग्रामीण क्षेत्र की सफाई व्यवस्था का पूरा दारोमदार है, वह खुद गंदगी की चपेट में है। यहां कार्यालय परिसर से लेकर आसपास चारों तरफ गंदगी की भरमार है। वहीं ब्लॉक परिसर में बने आवासों के पास गंदगी का अंबार लगा हुआ है। यह हाल तब है जब सरकार स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत के सपने को साकार करने के लिए पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यमों से लोगों को सफाई के प्रति जागरुक कर रही है। लेकिन गढ़ ब्लॉक के अधिकारी और कर्मचारी सरकार की इस मुहिम को पलीता लगाने से बाज नहीं आ रहे।
विज्ञापन

पिछले दिनों सीडीओ और डीडीओ समेत एसडीएम ने भी ब्लॉक का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे। लेकिन अभी तक भी इस ओर कोई कदम नहीं उठाया गया है। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि गांवों में सफाई व्यवस्था कैसी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीओ पंचायत भानेश्वर यादव का कहना है कि वर्तमान में ब्लॉक कार्यालय में किसी सफाई कर्मचारी की नियुक्ति न होने के चलते सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सफाई कर्मचारी की नियुक्ति के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed