{"_id":"5d8a5bd58ebc3e93da787fd7","slug":"hapur-news-garh-news-gbd1850647123","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवारी बैठाने को लेकर थ्री व्हीलर चालक भिड़े,एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवारी बैठाने को लेकर थ्री व्हीलर चालक भिड़े,एक घायल
विज्ञापन
सवारी बैठाने को लेकर थ्री व्हीलर चालक भिड़े, एक घायल
गढ़मुक्तेश्वर। गांव बक्सर में हाईवे पर सवारी बैठाने को लेकर दो थ्री व्हीलर चालकों में मारपीट हो गई। जिसमें एक चालक घायल हो गया। हंगामा होने पर सवारियों समेत राहगीरों में हड़कंप मच गया। घायल चालक ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर में मंगलवार को हाईवे किनारे सवारी बैठाने को लेकर दो थ्री व्हीलर चालकों में गाली-गलौज होने लगी। सवारियों ने दोनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन गाली-गलौज करते हुए दोनों आपस में भिड़ गए। जिनमें जमकर मारपीट हुई। घटना में एक चालक घायल भी हो गया। सड़क पर मारपीट होने से ऑटो में मौजूद सवारियों समेत राहगीरों में हड़कंप मच गया। हंगामा होने पर मौके पर एकत्र लोगों ने दोनों को समझाबुझा कर शांत कराया। जिसके बाद घायल चालक ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार ओजस्वी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।