फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

सराफा कारोबारी की दुकान पर फायरिंग का मामला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
hapur news
व्यापारियों ने बाजार बंद कर किया विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली में सराफा कारोबारी की दुकान पर दिनदहाड़े फायरिंग की घटना का खुलासा न होने से गुस्साए व्यापारियों ने सोमवार को बाजार बंद कर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान सीओ ने एक सप्ताह में घटना के खुलासे का आश्वासन देकर व्यापारियों को शांत कराया।
हापुड़ की देवलोक कॉलोनी निवासी कृष्ण वर्मा की सिंभावली में नेशनल हाइवे किनारे कृष्णा ज्वैलर्स के नाम से सराफा की दुकान है। 28 अगस्त की दोपहर करीब एक बजे बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने पिस्टल से उसकी दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। जिसके बाद पिस्टल हवा में लहराते हुए बदमाश भाग खड़े हुए। इस संबंध में कृष्ण वर्मा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन घटना का खुलासा न होने पर व्यापारियों ने थाने का घेराव कर जल्द से जल्द खुलासे की मांग की थी, वहीं सराफ के पिता सुरेश चंद ने भी आत्मदाह की चेतावनी दी थी। इसके बावजूद भी दो सप्ताह बीत गए, लेकिन घटना के मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। जिससे गुस्साए सिंभावली के व्यापारियों ने शुक्रवार को बैठक कर बाजार बंद करने की चेतावनी दी थी। गुस्साए व्यापारियों ने व्यापार मंडल नगराध्यक्ष सुरेंद्र कबाड़ी के आह्वान पर बाजार बंद रखा।
विज्ञापन

व्यापारियों ने प्राचीन शिव मंदिर के बाहर ओवरब्रिज की सर्विस लेन पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। व्यापारियों ने पुलिस-प्रशासन के उच्चाधिकारियों के धरनास्थल पर न पहुंचने तक धरना प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी दी। सुरेंद्र कबाड़ी ने कहा कि दिनदहाड़े कारोबारी की दुकान पर फायरिंग की घटना से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है, व्यापारी वर्ग भी अपने और अपने परिजनों की सुरक्षा को लेकर डरा हुआ है। सीसीटीवी कैमरों में बदमाशों की फुटेज आने के बाद भी पुलिस उनका पता लगा पाने में नाकाम रही है। जिससे पुलिस-प्रशासन की लचर कार्यप्रणाली खुलकर सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन की सूचना मिलते ही सीओ अशोक कुमार शुक्ला और इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार ओजस्वी धरना स्थल पर पहुंच गए। अधिकारियों के पहुंचने पर व्यापारियों ने नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया। जिन्होंने सीओ से घटना का सही ढंग से खुलासा करने की मांग की। इस मौके पर कृष्ण वर्मा, सुरेश चंद, प्रवीन वर्मा सोनू सिवाग, आयुष गोयल, शेखर प्रधान, मोनिस गर्ग, अशोक राणा, राजेंद्र सिंघल, अनिल गोयल, राहुल त्यागी, राजेंद्र पाल, गौरव अग्रवाल, सुनील गर्ग, अफजाल अहमद, दीपक, दिनेश गर्ग, विकास समेत दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।

सीओ के आश्वासन पर शांत हुए व्यापारी
- सीओ अशोक कुमार शुक्ल ने व्यापारियों से एक सप्ताह के भीतर घटना का खुलासा करते हुए आरोपियों को जेल भेजने का आश्वासन दिया। जिसके बाद व्यापारी शांत हुए। सीओ के आश्वासन पर व्यापारियों ने धरना समाप्त करने की घोषणा की, लेकिन एक सप्ताह के भीतर खुलासा नहीं होने पर दोबारा उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed