फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

युवती संदिग्ध परिस्थिति में लापता हुई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
hapur news
युवती संदिग्ध परिस्थिति में हुई लापता
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। मायके से लापता हुई युवती के पिता ने थाने में तहरीर देकर सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पीड़ित ने युवक पर बेटी के अपहरण का आरोप लगाया है।

बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने सोमवार को थाने में तहरीर दी है। जिसका कहना है कि उसने अपनी बेटी की तीन माह पूर्व शादी की थी। कुछ दिन पहले वह अपनी बेटी को उसकी ससुराल से घर लेकर आया था। पीड़ित ने बताया कि रविवार की देर शाम वह अपनी पत्नी के साथ घरेलू सामान की खरीदारी करने के लिए बाजार गया था, वापस लौटने पर बेटी घर पर नहीं मिली। जिसकी पड़ोसियों समेत गांव में तलाश की गई। तलाश करने के दौरान पता चला कि गांव का ही एक युवक उसकी बेटी को अपने साथ लेकर गया है। आरोपी के परिजनों से जानकारी करने पर उन्होंने उनके साथ ही अभद्रता की। पीड़ित ने आरोपी को नामजद करते हुए बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

एसओ रवि रतन का कहना है कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है, शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed