फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

गन्ना भुगतान को लेकर लखनऊ में गरजे भाकियू कार्यकर्ता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
hapur news
लखनऊ में भाकियू ने उठाया गन्ना भुगतान का मुद्दा
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर लखनऊ के डालीबाग में आयोजित गन्ना संस्थान की बैठक के दौरान भाकियू कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। जिन्होंने गन्ना भुगतान समेत अन्य चीनी मिलों के क्रय केंद्र भी क्षेत्र में स्थापित कराए जाने की मांग रखी।

लखनऊ के डाला बाग स्थित गन्ना संस्थान में शनिवार को मेरठ मंडल की गन्ना आरक्षण से संबंधित बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश के गन्ना आयुक्त, मेरठ गन्ना आयुक्त समेत क्षेत्रीय विधायक कमल सिंह मलिक भी शामिल हुए। इस मौके पर भाकियू के मंडल प्रवक्ता दिनेश खेड़ा के नेतृत्व में सैकड़ों किसान भी लखनऊ पहुंचे। जिन्होंने विभिन्न मुद्दों को लेकर मंच पर धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर दिनेश खेड़ा ने कहा कि सिंभावली और ब्रजनाथपुर शुगर मिलों द्वारा अभी तक भी ब्याज समेत बकाया गन्ना भुगतान नहीं किया है। जिसके चलते क्षेत्र का किसान भुखमरी के कगार पर पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि दोनों मिलों का अधिग्रहण कर किसानों को गन्ना भुगतान कराए जाने की मांग रखी। सिंभावली गन्ना समिति चेयरमैन सुरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि जनपद की दोनों शुगर मिलों द्वारा समय पर पर्ची तक उपलब्ध नहीं कराई जातीं, वहीं आज तक भी दोनों मिलों पर लगभग 500 करोड़ रुपया बकाया है। उन्होंने क्षेत्र में निकटतम मिलों के क्रय केंद्र भी स्थापित कराए जाने की मांग रखी। इस मौके पर सुधीर त्यागी, नरेंद्र सिंह, भीष्म त्यागी, अरविंद कुमार, संजीव, मूलचंद त्यागी, सुखराज सिंह, सरदार सुक्खी, चौधरी राज सिंह, चौधरी अमरपाल सिंह समेत झड़ीना, लुहारी, उदयपुर, भरना, लुखलाड़ा, उपैड़ा, रसूलपुर, शाकरपुर, दौताई, गढ़ खादर क्षेत्र के सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed