{"_id":"5d61872a8ebc3e01346ca67f","slug":"hapur-news-garh-news-gbd1829235141","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईवीएम हटाओ-देश बचाओ पद यात्रा का गढ़ में स्वागत हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईवीएम हटाओ-देश बचाओ पद यात्रा का गढ़ में स्वागत हुआ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईवीएम हटाओ-देश बचाओ पद यात्रा का गढ़ में हुआ स्वागत
गढ़मुक्तेश्वर। ईवीएम हटाओ-देश बचाओ पद यात्रा का गढ़ नगर में कांग्रेसियों ने स्वागत किया। पद यात्रा के जरिए ओंकार सिंह ढिल्लन भारत का भ्रमण कर लोगों को ईवीएम के खिलाफ जागरूक कर रहे हैं।
रुद्रपुर से 18 अगस्त को ओंकार सिंह ढिल्लन ने ईवीएम हटाओ-देश बचाओ पदयात्रा शुरु की थी। जो शनिवार की सुबह गढ़ पहुंचे। जहां कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष मुकेश कौशिक और वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रपाल केन के नेतृत्व में ओंकार सिंह ढिल्लन का स्वागत किया। इस मौके पर ओंकार सिंह ने कहा कि देश में सही ढंग में लोकतंत्र की स्थापना के लिए ईवीएम के बजाए बैलेट पेपर से चुनाव होना चाहिए। ताकि चुनाव में पारदर्शिता रहे। बताया कि वह छह हजार किलोमीटर की पदयात्रा कर लोगों को ईवीएम के दुरुपयोग के प्रति जागरूक कर रहे हैं। कई स्थानों पर लोगों ने चुनाव में ईवीएम का प्रयोग करने का विरोध भी दर्ज कराया है। मौके पर दीपक जयंत, लोकेश, संजय, नवनीत, विनीत, सुबोध शर्मा आदि मौजूद रहे।