{"_id":"5d5aed968ebc3e89e273788b","slug":"hapur-news-garh-news-gbd1826146124","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चा चुराने घर में घुसे बदमाश उल्टे पांव भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चा चुराने घर में घुसे बदमाश उल्टे पांव भागे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौताई में ग्रामीणों ने बच्चा चोरी करने आए बदमाशों को दौड़ाया
गढ़मुक्तेश्वर। बच्चा चुराने की नियत से घर में घुसे बदमाश शोर होने पर ग्रामीणों को आता देख उल्टे पांव भाग निकले। गांव में दहशत फैलने पर ग्रामीणों को जागकर रातभर पहरेदारी करनी पड़ी। वहीं पुलिस इसे अफवाह बता रही है, जिसके कारण ग्रामीणों में रोष है।
गढ़ क्षेत्र के गांव दौताई में रविवार के देर रात दो महिलाओं समेत चार लोग बाहरी छोर पर एक घर में घुस गए, जो आंगन में खेल रहे बच्चे को दबोचने की कोशिश करने लगे मगर इसी दौरान नजर पड़ते ही बच्चे की मां की चीख निकल गई। जिसे सुनते ही आसपास में रहने वाले परिवारों में जाग होने पर दर्जनों लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर बच्चा चोर गिरोह के बदमाशों को दबोचने की भरपूर कोशिश की मगर वे बचकर पास के जंगल में खड़ी गन्ने की फसलों में छिप गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस के साथ मिलकर ग्रामीणों ने गन्ने की फसल को घेर लिया, लेकिन कई घंटों तक खोजबीन करने के बाद भी बच्चा चोर गिरोह के बदमाशों का कोई भी सुराग नहीं लग पाया। पुलिस को खाली हाथ बैरंग लौटना पड़ा मगर इस घटना का शोर मचने से गांव में दहशत फैलने पर ग्रामीणों को रातभर जागकर पहरा लगाना पड़ा।
इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर का कहना है कि घटनाक्रम में कोई भी सच्चाई नहीं पाई गई है, इसलिए बच्चा चोर गिरोह सक्रिय होने की अफवाह फैलाकर बिना वजह दहशत फैलाने वाले लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।