फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

छात्रों पर पुलिसकर्मियों ने बेरहमी से डंडे बरसाए

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
hapur news
बस के इंतजार में खड़े छात्रों पर पुलिस ने बरसाए डंडे
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ चौपला पर मेरठ जाने के लिए अपने साथी को छोड़ने आए छात्रों के साथ पुलिसकर्मियों ने बिना किसी कारण बेरहमी से मारपीट की। इतना ही नही छात्रों को कोतवाली भी ले आए। छात्रों के परिजनों ने कोतवाली में पहुंचकर हंगामा किया। छात्र ने आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

गढ़ नगर में रोडवेज बस स्टेंड के सामने स्थित कॉलोनी में रहने वाले भूषण शर्मा और मोहल्ला चौधरियान निवासी जुनैद अली का मेरठ निवासी दोस्त जुनैद अली सोमवार को उनसे मिलने गढ़ आया था। देर शाम भूषण शर्मा और जुनैद अली उसे मेरठ जाने वाली बस में बैठाने के लिए आंबेडकर चौपले के पास खड़े हुए थे। भूषण ने बताया कि इसी दौरान गाड़ी में सवार कुछ पुलिसकर्मी वहां पहुंच गए। जिन्होंने सड़क किनारे खड़े ऑटो चालकों को वहां से हटाना शुरू कर दिया। भूषण का कहना है कि ऑटो चालकों के जाने के बाद पुलिसकर्मियों ने उनके साथ भी अभद्रता और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने तीनों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिसकर्मी उन्हें कोतवाली ले आए। छात्रों के साथ मारपीट की सूचना मिलने पर दोनों के परिजनों समेत भाजपा कार्यकर्ता भी कोतवाली पहुंच गए। जिन्होंने आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। भूषण ने आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed