फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

सड़क हादसों में चचेरे भाइयों समेत पांच घायल, एक मेरठ रेफर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
hapur news
सड़क हादसों में चचेरे भाइयों समेत पांच घायल, एक मेरठ रेफर
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गढ़-सिंभावली क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में चचेरे भाइयों समेत पांच लोग घायल हो गए। जिनमें से एक युवक को चिकित्सकों ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया है।

दिल्ली के जनकपुरी क्षेत्र निवासी राजू सोमवार को अपने चचेरे भाई दिनेश के साथ बाइक से किसी काम से जनपद अमरोहा के कस्बा गजरौला जा रहा था। नेशनल हाइवे पर सिंभावली क्षेत्र में गांव सिखैड़ा के निकट अचानक सामने आए कुत्ते को बचाने के चक्कर में राजू बाइक से नियंत्रण खो बैठा और बाइक फिसल गई, जिससे दोनों भाई घायल हो गए। इसके अलावा जनपद बुलंदशहर के स्याना निवासी इखलाक की बाइक में गांव सदरपुर के पास अज्ञात वाहन ने साइड मार दी, जिससे इखलाक घायल हो गया। वहीं गढ़-मेरठ रोड पर दौताई के पास स्थित गंग नहर पुल की क्षतिग्रस्त सड़क के गड्ढे में पहिया गिरने से किठौर निवासी भूरे की बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे वह भी घायल हो गया। सभी घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने राजू को मेरठ के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed