फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

गंग नहर के पुल में छेद होने से हड़कंप मचा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
hapur news
गंग नहर के पुल में छेद, लोगों में मचा हड़कंप
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। मध्य गंग नहर के पुल में छेद होने से क्षेत्रीय लोगों में हड़कंप मच गया है। पुल में छेद और जर्जर सड़क से अनहोनी का खतरा भी बढ़ गया है। शिकायतों के बाद भी स्थानीय प्रशासन अंजान बना हुआ है।
गढ़ से जुड़े मेरठ रोड पर गांव दौताई के पास मध्य गंग नहर पुल की सड़क काफी समय से जर्जर हालत में है। कांवड़ यात्रा के दौरान सिंचाई विभाग ने नहर पुल के दोनों तरफ रेलिंग लगाकर अपने काम की इतिश्री कर ली, लेकिन जर्जर सड़क की मरम्मत में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई गई। स्थानीय प्रशासन समेत एनएचएआई की अनदेखी के चलते करीब चार दिन पहले कई स्थानों पर पुल की सड़क में लगे सरिए दिखाई देने लगे, वहीं तीन दिन पहले सड़क के एक हिस्से में छेद भी दिखाई देने लगा है। जिसके चलते गढ़-मेरठ मार्ग पर सफर करने वालों में हड़कंप मच गया। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता डॉ. हर्षवर्धन शर्मा, किसान मोर्चा के जिला प्रभारी ठाकुर सतवीर सिंह का कहना है कि नहर पुल से प्रतिदिन छोटे-बड़े हजारों वाहनों समेत मालवाहक कंटेनरों का आवागमन होने से पुल का छेद बढ़ता जा रहा है। मध्य गंग नहर के जिस पुल में छेद हुआ है, उस रास्ते से होकर वेस्टर्न यूपी के साथ ही बिहार, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों को हजारों वाहन आते जाते हैं। रात के अंधेरे में पुल के छेद से बचने के दौरान संतुलन बिगड़ने पर वाहन अनियंत्रित होकर नहर में गिरने का खतरा मंडरा रहा है। इस संबंध में सूचना दिए जाने के बाद भी अधिकारी अनजान बने हुए हैं। वहीं, सिंचाई विभाग के एक्सईएन सचिन गांधियान का कहना है कि विभाग द्वारा नहर पुल की टूटी मुंडेर को ठीक करा दिया गया है।
विज्ञापन

एसडीएम राममूर्ति त्रिपाठी का कहना है कि मध्य गंग नहर पुल की मरम्मत के लिए एनएचएआई के अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। जल्द ही पुल की मरम्मत कराकर समस्या से निजात दिला दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed