{"_id":"5d5999f38ebc3e899b56038d","slug":"hapur-news-garh-news-gbd182529559","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर और सड़क निर्माण कार्य अधर में पड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिवाइडर और सड़क निर्माण कार्य अधर में पड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिवाइडर और सड़क निर्माण कार्य अधर में पड़ा
गढ़मुक्तेश्वर। डिवाइडर और सड़क निर्माण कार्य अधर में होने के चलते मीरा रेती में जलभराव और गंदगी के चलते लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों ने पालिका-प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग की है।
गढ़ के मीरा रेती क्षेत्र में पालिका द्वारा डिवाइडर और सड़क निर्माण कार्य करीब छह महीने पहले शुरू कराया गया था। लेकिन बरसात के मौसम के चलते करीब एक माह से काम पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है। जिसके चलते गंदगी और जलभराव होने से स्थानीय लोगों समेत राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
-क्या कहते है लोग
पूर्व पालिका सभासद डीपी निषाद का कहना है कि मीरा रेती क्षेत्र की सड़क काफी समय से क्षतिग्रस्त है। सड़क पर डिवाइडर बनाने का काम चालू किया गया था। लेकिन करीब एक माह से काम बंद पड़ा हुआ है। जिसके चलते बरसात का पानी भरने से सड़क पर कीचड़ हो रही है। जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
अधिवक्ता संदीप निषाद का कहना है कि सड़क के गड्ढों में बरसात का पानी भरने से हालत और भी खराब हो रहे हैं। जिससे राहगीरों समेत आसपास में रहने वाले लोग बुरी तरह परेशान हैं। गड्ढों के चलते कई लोग गिरकर घायल भी हो चुके हैं। जलभराव के चलते गंदगी और कीचड़ से बदबू फैल रही है। मच्छरों और मक्खियों का प्रकोप बढ़ रहा है। जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने की भी संभावना बनी हुई है। कई बार शिकायत के बाद भी पालिका-प्रशासन कोई सुनवाई करने के लिए तैयार नहीं है।
ताराचंद केवट का कहना है कि मीरा रेती रोड पर सरकारी अस्पताल और कचहरी स्थित है। वहीं अल्लाबख्शपुर और हाइवे जाने वाले लोग भी उक्त रोड से गुजरते हैं। अस्पताल में प्रतिदिन सैकड़ों लोग उपचार के लिए आते हैं, वहीं कचहरी में भी अधिवक्ताओं समेत वादकारी अपने मुकदमों की सुनवाई के लिए आते हैं। लेकिन क्षतिग्रस्त सड़क लोगों के जी का जंजाल बनी हुई है। जल्द काम पूरा न होने पर क्षेत्र के लोग पालिका-प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
पालिका चेयरमैन सोना सिंह का कहना है कि बरसात के चलते डिवाइडर और सड़क निर्माण कार्य फिलहाल रुका हुआ है। बरसात का मौसम बीतने के तुरंत बाद काम चालू करा दिया जाएगा।