{"_id":"5d51b32d8ebc3e6cbf3f60dc","slug":"hapur-news-garh-news-gbd182227294","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन मास की कांवड़ यात्रा संपन्न हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन मास की कांवड़ यात्रा संपन्न हुई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारी वाहनोें से हाइवे पर लगा जाम, कछुआ गति से रेंगे वाहन
गढ़मुक्तेश्वर। सावन मास की कांवड़ यात्रा संपन्न होने पर चार दिन बाद देर शाम भारी वाहनों के लिए हाइवे खोल दिया गया। वाहनों की भीड़ उमड़ने से जाम हाइवे पर जाम लग गया। जिसके कारण अन्य वाहनों की रफ्तार थम गई। हजारों यात्रियों को खूब दिक्कत झेलनी पड़ीं।
सावन मास की कांवड़ यात्रा के मद्देनजर हापुड़ और अमरोहा पुलिस ने साझा रणनीति के तहत दिल्ली लखनऊ नेशनल हाइवे पर पिछले चार दिनों से भारी वाहनों का आवागमन रोक दिया था। जिसके कारण हापुड़ से लेकर गढ़ हाइवे व बाईपास पर भारी वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पिलखुवा में तो दो दिन तक लोगों को जाम भी झेलना पड़ा। ऐलिवेटिड पुल से पहले हाइवे पर ही भारी वाहन खड़े हो गए, जिसके कारण एक रास्ता पूरी तरह से ब्लॉक हो गया था। वहीं गढ़ में भी यही स्थिति रही। सोमवार की देर शाम को सावन की कांवड़ यात्रा संपन्न होने पर दोनों जनपदों के पुलिस प्रशासन ने नेशनल हाइवे को आवागमन के लिए पूरी तरह खोल दिया, जिससे दोनों साइडों से भारी वाहनों की इस कदर भीड़ उमड़ी कि कुछ ही देर में जाम जैसी स्थिति बन गई। जिससे तेज रफ्तार में फर्राटा भरने वाली कारों को भी कछुआ गति में रेंगने को मजबूर होना पड़ा। कार जैसे निजी वाहनों में सवार होकर बेहद जरूरी कामकाज से इधर उधर जा रहे हजारों यात्रियों को वाहनों की भारी भीड़ उमडने से अपनी मंजिल तक पहुंचने में खूब दिक्कतें झेलनी पड़ीं। हालांकि इस दौरान पुलिस कर्मियों पर भी अवैध वसूली के आरोप लगे। गुस्साए वाहन चालकों के हंगामा भी किया।
सीओ अशोक शुक्ल और इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर का कहना है कि दिल्ली लखनऊ नेशनल हाइवे पर चार दिनों से बंद चल रहे भारी वाहनों का आवागमन सोमवार की देर शाम को खोलने के साथ ही सावन माह की कांवड़ यात्रा संपन्न हो गई है। वाहनों से अवैध वसूली होने के मामले में जांच पड़ताल कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।