फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

वन वे हुआ हाइवे, चार दिन तक नहीं दौड़ेंगे भारी वाहन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
hapur news
वन वे हुआ हाइवे, चार दिन तक नहीं दौड़ेंगे भारी वाहन
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सावन के अंतिम सोमवार को जलाभिषेक के चलते ब्रजघाट में जल लेने के लिए आ रहे कांवड़ियों की वजह से शुक्रवार को हाइवे वन वे कर दिया गया। इस दौरान सड़क की एक साइड कांवड़ियों वहीं दूसरी साइड छोटे वाहनों के लिए खोल दी गई। जबकि भारी वाहनों को दूसरे वैकल्पिक रास्तों से निकाला गया।

सावन मास का शिवरात्रि पर्व संपन्न होने के बाद भी गंगा पार के शिवभक्तों की कांवड़ यात्रा चल रही है। अमरोहा, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, बरेली समेत गंगा पार के जनपदों के भक्त सावन के आखिरी सोमवार को भगवान भोले का जलाभिषेक करने के लिए ब्रजघाट से गंगा जल लेने उमड़ रहे हैं। शिवभक्तों को आवागमन के दौरान सड़क हादसों का कोई भी जोखिम न रहे, इसके मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने व्यापक स्तर पर बंदोबस्त किए हैं। जिसके तहत माल वाहक वाहनों का आवागमन शुक्रवार की दोपहर को रोक दिया गया है, जिन्हें हाइवे की बजाए वैकल्पिक रास्तों से होकर उनके गंतव्य स्थलों को निकाला जा रहा है। ब्रजघाट से मुरादाबाद की तरफ जाने वाली नेशनल हाइवे की एक साइड में शुक्रवार की दोपहर से लेकर सोमवार की सुबह तक कांवड़ियों का कब्जा रहेगा, क्योंकि इस दौरान इस साइड में सिर्फ कांवड़िये ही आवागमन कर पाएंगे। वहीं मुरादाबाद से ब्रजघाट की तरफ जाने वाली साइड में दोपहिया रोडवेज बस और कार जैसे छोटे वाहन आ जा सकेंगे, लेकिन दुर्घटना होने की जोखिम के चलते छोटे वाहन भी केवल 40 किलोमीटर की स्पीड में ही दौड़ पाएंगे। सीओ अशोक शुक्ल और इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि सावन के आखिरी सोमवार को होने वाले जलाभिषेक के मद्देनजर हाइवे से होकर आने जाने वाले भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह रोक दिया गया है। उन्होंने बताया कि ब्रजघाट से आगे हाइवे की एक साइड कांवड़ियों को आरक्षित कर दी गई है, जबकि दूसरी साइड में रोडवेज बस समेत छोटे वाहन ही आ-जा सकेंगे।
विज्ञापन

ये रहेगा रूट डायवर्जन -
दिल्ली से मुरादाबाद जाने वाले भारी वाहन नोएडा मोड़ से कासना श्याम नगर, मंडी सिकंदराबाद और बुलंदशहर से नरौरा होकर जाएंगे।
गाजियाबाद से अमरोहा, मुरादाबाद, बरेली की तरफ जाने वाले वाहन मसूरी से धौलाना, गुलावठी, बुलंदशहर, नरौरा, चंदौसी होकर जाएंगे।
हापुड़ और मेरठ समेत गढ़ के मध्य से होकर रामपुर की तरफ जाने वाले गढ़ चौपला से बुलंदशहर, नरौरा, बबराला, चंदौसी होकर निकलेंगे।
मुरादाबाद से दिल्ली, गाजियाबाद की तरफ आने वाले वाहन चंदौसी, बबराला, नरौरा, बुलंदशहर होकर निकलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed